11 घंटे पहलेलेखक: ऋचा श्रीवास्तव
- कॉपी लिंक
NEET UG 2024 का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी हो चुका है। एग्जाम के स्कोर के बेसिस पर 12वीं के बाद देश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में MBBS और BDS कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।
इस बार टॉप कॉलेज में जानेंगे देश के टॉप सरकारी डेंटल कॉलेजों के बारे में। इन कॉलेजों से BDS यानी बैचलर्स इन डेंटल सर्जरी (BDS) कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं..
1. मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, दिल्ली
ये एक सरकारी डेंटल कॉलेज है। कॉलेज का कैंपस 30 एकड़ एरिया में बसा है। ये कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड है। यहां पीडियाट्रिक एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री, ओरल पैथोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी, ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी जैसे 10 डिपार्टमेंट्स हैं।
कोर्स और एडमिशन प्रोसेस : 12वीं के बाद NEET UG स्कोर के बेसिस पर BDS कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।
कॉलेज की स्थापना 1983 में हुई थी।
2. जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली
JMI एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी है। यहां आर्किटेक्चर एंड एकीस्टिक्स, लॉ, डेंटिस्ट्री, मैनेजमेंट स्टडीज, एजुकेशन, साइंसेज और ह्यूमैनिटीज एंड लैंग्वेजेस जैसे टोटल 11 फैकल्टीज हैं। सभी फैकल्टीज को मिलाकर यहां टोटल 48 डिपार्टमेंट्स में पढ़ाई होती है। यूनिवर्सिटी में कुल 86 मास्टर्स प्रोग्राम ऑफर किए जाते हैं। यहां फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज से BDS की पढ़ाई कर सकते हैं।
कोर्स और एडमिशन प्रोसेस : 12वीं के बाद NEET UG स्कोर के बेसिस पर BDS कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।
यूनिवर्सिटी की स्थापना 1920 में हुई थी।
3. पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, रोहतक
ये इंस्टीट्यूट हरियाणा के रोहतक में है। ये पंडित बी डी शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज से एफिलिएटेड है। इस इंस्टीट्यूट में कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री, ऑर्थोडॉन्टिक्स, ओरल एनाटमी जैसे 11 डिपार्टमेंट्स हैं।
कोर्स और एडमिशन प्रोसेस : 12वीं के बाद NEET UG स्कोर के बेसिस पर BDS कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। यहां BDS के बाद 9 डिपार्टमेंट्स में MDS प्रोग्राम में एडमिशन भी ले सकते हैं।
इंस्टीट्यूट की स्थापना 1981 में हुई थी।
4. गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज, नागपुर
ये एक सरकारी इंस्टीट्यूट है और महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज से एफिलिएटेड है। यहां पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री, डिपार्टमेंट ऑफ प्रोसथोडॉन्टिक्स, क्राउन एंड ब्रिज, डिपार्टमेंट ऑफ ऑर्थोडॉन्टिक्स एंड डेंटोफेशियल ऑर्थोटिक्स और डिपार्टमेंट ऑफ ओरल मेडिसिन एंड रेडिओलॉजी जैसे 9 अलग-अलग डिपार्टमेंट्स हैं।
कोर्स और एडमिशन प्रोसेस : 12वीं के बाद NEET UG स्कोर के बेसिस पर BDS कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।
इस इंस्टीट्यूट की स्थापना 1968 में हुई थी।
5. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स की शुरुआत साल 1940 में हुई थी। BHU के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IMS) में फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज है। यहां डिपार्टमेंट ऑफ कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री एंड इंडोडॉन्टिक्स, डिपार्टमेंट ऑफ ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी, डिपार्टमेंट ऑफ ऑर्थोडॉन्टिक्स एंड डेंटोफेशियल ऑर्थोटिक्स जैसे डिपार्टमेंट्स हैं।
कोर्स और एडमिशन प्रोसेस : 12वीं के बाद NEET UG स्कोर के बेसिस पर BDS कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।
इस इंस्टीट्यूट की स्थापना 2005 में हुई थी।
6. गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज, अहमदाबाद
ये एक सरकारी इंस्टीट्यूट है और गुजरात यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड है। यहां डिपार्टमेंट ऑफ डेंटल मटेरियल्स, डिपार्टमेंट ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल पैथोलॉजी एंड ओरल माइक्रोबायोलॉजी, डिपार्टमेंट ऑफ ऑर्थोडॉन्टिक्स एंड डेंटोफेशियल ऑर्थोपेडिक्स जैसे कुल 14 डिपार्टमेंट्स हैं।
कोर्स और एडमिशन प्रोसेस : 12वीं के बाद NEET UG स्कोर के बेसिस पर BDS कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।
इस इंस्टीट्यूट की स्थापना 1963 में हुई थी।
7. गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज, बेंगलुरु
ये इंस्टीट्यूट कर्नाटक राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज से एफिलिएटेड है। यहां डिपार्टमेंट ऑफ पेडोडॉन्टिक्स एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री, डिपार्टमेंट ऑफ प्रोसथोडॉन्टिक्स, क्राउन एंड ब्रिज, फॉरेंसिक ओडॉन्टोलॉजी जैसे 10 डिपार्टमेंट्स हैं।
कोर्स और एडमिशन प्रोसेस : 12वीं के बाद NEET UG स्कोर के बेसिस पर BDS कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।
इस इंस्टीट्यूट की स्थापना 1958 में हुई थी।
8. गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज, तिरुवनंतपुरम
ये इंस्टीट्यूट केरल यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज से एफिलिएटेड है। यहां ओरल पैथोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी, ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी जैसे 9 डिपार्टमेंट्स हैं।
कोर्स और एडमिशन प्रोसेस : 12वीं के बाद NEET UG स्कोर के बेसिस पर BDS कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।
इस इंस्टीट्यूट की स्थापना 1959 में हुई थी।
9. गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज, मुंबई
ये इंस्टीट्यूट महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज से एफिलिएटेड है। यहां ओरल बायोलॉजी, ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल पैथोलॉजी एंड ओरल माइक्रोबायोलॉजी, पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री जैसे 9डिपार्टमेंट्स हैं।
कोर्स और एडमिशन प्रोसेस : 12वीं के बाद NEET UG स्कोर के बेसिस पर BDS कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।
इस इंस्टीट्यूट की स्थापना 1928 में हुई थी।
10. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी है। यहां डॉक्टर जियाउद्दीन अहमद डेंटल कॉलेज है। यहां डिपार्टमेंट ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल पैथोलॉजी एंड ओरल माइक्रोबायोलॉजी जैसे कुल 7 डिपार्टमेंट्स हैं।
इस इंस्टीट्यूट की स्थापना 1996 में हुई थी।
कोर्स और एडमिशन प्रोसेस : 12वीं के बाद NEET UG स्कोर के बेसिस पर BDS कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।
HI I AM MANJEET PANCHAL I AM A BLOGER AND CONTAINT WRITTER BLOGGING IS MY PESSION ANY QUESTION PLZ COMMENT BOX ALL FOLLOW ON SOCIAL MEDIA